सोनभद्र, फरवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मंगलवार को शबेबरात का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। शबेबरात पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजारों और कब्रिस्तानों में दुआख्वानी की। वहीं पूरी रात कुरान की तिलावते की और नफिल नमाजें पढ़ी। राबर्ट्सगंज नगर सहित आसपास के इलाकों में मुस्लिम समुदाय ने मंगलवार को शबेबरात का पर्व पूरी अकीदत और पाकीजगी के साथ मनाया। समुदाय के लोगों ने शबेबरात पर अपने-अपने इलाके में स्थित मजारों और कब्रिस्तानों में फातेहा पढ़ी और अपने महरूमों के जन्नत अता करने की दुआ की। वहीं रात में घरों में और मस्जिदों में कुरात की तिलावते और नफिल नमाजे पढ़ी गई। शबेबरात के दिन गुनाहों की माफी के लिए नफिल नमाजे पढ़ी और तिलावत कर अल्लाहताला दुआ की। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार शबेबरात पर दुद्धी जामा मस्जिद में मंगलवार रात को मौलाना हजरत मसूद...