सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। शबाश इंडिया में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके महाराष्ट्र नासिक के कलाकार मंगलवार को जिला पहुंचे। कलाकारों ने सदर थाना परिसर में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को मुग्ध कर दिया। कलाकारों ने स्वस्थ्य जीवन निरोग जीवन के थीम पर अपनी शारीरिक ताकत का हैरतगंज प्रदर्शन किया। अपनी भुजाओं की ताकत से दो बाईक को रोक कर कलाकारों ने सभी को चकित कर दिया था। कलाकारों में करीम सैयद, शेर सैयद, शहरूख आदि शामिल थे। इधर सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने भी कलाकारों को शुभकामना दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.