हजारीबाग, फरवरी 10 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। शबरी जयंती मनाने को लेकर केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत कालेश्वरी बागी बड़कागांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता बलराज भुइयां एवं संचालन हीरामन भुइयां ने किया। इस बैठक में सर्व समिति से 20 फरवरी को शबरी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा प्रसिद्ध डैम से जल लेकर कई गांव को भ्रमण करते हुए वापस कालेश्वरी बागी पूजा स्थल पहुचने का निर्णय लिया गया। पूजा अर्चना के बाद रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम करने की बात की गयी। इस जयंती व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें पूजा समिति का अध्यक्ष मनु भुइयां को ,सचिव शुक्ला भुइयां को,उपाध्यक्ष भोला भूइया को, कोषाध्यक्ष कृष्णा ऋषि भूइया को चयन किया गया। इस बैठक में बलराज कुमार, सुरेश ...