कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। सिख यूथ एसोसिएशन ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरजिंदर नगर में रैन सबाई कीर्तन दरबार का आयोजन किया। भाई जसप्रीत सिंह बठिंडा पंजाब वाले, भाई सुरेंद्र सिंह पटेल नगर दिल्ली वाले, भाई हरविंदर सिंह मुरादनगर वाले, भाई अमरीक सिंह, भाई सुरजीत सिंह ने गुरबाणी कर संगत को निहाल किया। इसके बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। सिख यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव हरजीत सिंह ने आभार जताया। जत्थेदार हरपाल सिंह राजा, उपाध्यक्ष एडवोकेट रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह मन्नी और वीरेंद्र पाल सिंह स्वीटी, मंजीत सिंह खालसा और गुरप्रीत सिंह, सतरनजीत सिंह सोनू और जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...