उन्नाव, नवम्बर 5 -- उन्नाव। सिक्खों के पहले गुरुनानक देव का 556 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर हाकिम टोला स्थित गुरुद्वारा से सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। उसके बाद शबद कीर्तन होते रहे। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने आयोजित लंगर में शामिल हुए। बुधवार को सिक्खों के पहले गुरुनानक देव का जन्मोत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया गया। जन्म दिवस पर गुरुद्वारे में प्रभातफेरी और अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अलग-अलग जत्थों के रागियों ने शबद कीर्तन किया। कथावाचक ने गुरुनानक देव के व्यक्तित्व व कृत्तित्व पर प्रकाश डाला। पर्व के एक दिन पहले ही गुरुद्वारे को सुंदर ढंग से सजाया गया। बुधवार प्रभातफेरी व अखंड पाठ की समाप्ति हुई। माना जाता है कि गुरु नानक देव ने इस दिन सच्चा सौदा किया था। सुबह दीवान सजने के साथ ही कीर्तन दरबार सजाया गया। रागियों ने कथा और शबद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.