मेरठ, अप्रैल 19 -- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा थापरनगर में शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवाणी पाठ का उच्चारण किया। हजूरी रागी प्रीतम सिंह ने शबद कीर्तन किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने भी शबद गायन किया। स्वर्ण मंदिर अमृतसर से आए हजूरी कीर्तनी जत्था सुखवंत सिंह ने शबद गायन किया। सरदार रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का भारत वर्ष हमेशा ऋणी रहेगा। ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख अरदास कराई। सुरिंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, सोहन सिंह ने श्रद्धापुष्प अर्पित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.