मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। मिलन विहार स्थित गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह रागी जत्थे नाजर सिंह ने शबद कीर्तन किया। उन्होंने गुरु गोविंद के संघर्ष एवं कुर्बानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर संगत को निहाल किया। महिला कीर्तन मंडली ने भी कीर्तन कर गुणवाणी और कीर्तन से गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान गुरु के ग्रंथ साहिब दरबार को भी भव्य रूप से सजाया गया। इसके साथ ही लंगर भी चलता रहा। व्यवस्था में कुलवुत सिंह,ज्ञानी कुलवंत सिंह, बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मनोहर सिंह आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.