बस्ती, नवम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गांधीनगर में बुधवार को गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में सुबह से ही भजन, कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर आयोजित हुआ। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सिख समाज के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहब के सम्मुख अरदास किया। इस मौके पर रागी जत्था के सुनाए शबद-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में आये हुए अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जगदीश शुक्ला और अंकुर वर्मा को गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी ने सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारे में आए हुए अतिथियों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। गुरु नानक देव के प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.