अल्मोड़ा, जनवरी 19 -- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जवानों को शपथ दिलाई। साथ ही बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सोमवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने शपथ दिलाते हुए जवानों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया। बाइक रैली रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर मॉल रोड, टैक्सी स्टैंड, लिंक रोड, लोअर माल रोड, बेस तिराहा, करबला होते हुए वापस लौटी। इस दौरान लोगों को हेलमेट का इस्तेमाल करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति, लापरवाही व नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, यातायात संकेतों का पालन करने, ओवरटेकिंग के नियमों का पालन करने, नाबालिग को वाहन नहीं देने आदि की अपील की। यहां सीओ गोपाल दत्त ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.