छपरा, अप्रैल 7 -- दाउदपुर(मांझी)। आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए सीडीपीओ द्वारा शपथ पत्र की माँग किये जाने से नाराज सेविकाओं ने सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रही नाराज सेविकाओं ने आरोप लगाया कि सीडीपीओ ने सोमवार को शाम चार बजे शपथ पत्र उपलब्ध कराने की सूचना दी जबकि कल मंगलवार को छपरा के डीईओ कार्यालय में पर्यवेक्षिका पद के लिए उनका काउंसिलिंग किये जाने की तिथि पहले से निर्धारित है। उधर इस सम्बंध में पूछे जाने पर सीडीपीओ ने कहा कि अनुभव प्रमाण पत्र के लिए शपथ पत्र जरूरी है। उन्होंने सेविकाओं की सहूलियत के लिए शपथ पत्र को उनके वाट्सएप पर उपलब्ध कराने की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.