कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बीते एक माह तक संचालित यातायात जागरूकता माह का समापन सोमवार को एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीओ यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य स्कूली बच्चे व नागरिक उपस्थित रहे। कानपुर देहात पुलिस द्वारा पूरे माह संचालित किया गया सघन जन-जागरुकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की गई। सोमवार को अकबरपुर ओवरब्रिज के पास यातायात जागरुकता माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने दीप प्र...