मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मंत्रीमंडल विस्तार के बाद राजभवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उसके साक्षी बने। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह के मंत्री पद के शपथ के बाद उनको बधाई दी। यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर सहित बिहार के उत्थान का नया रास्ता खुलेगा और मुजफ्फरपुर से एक और मंत्री बनने से इस क्षेत्र का और विकास होगा। 2025 में बिहार सरकार पूर्ण बहुमत के साथ विकास की नयी गाथा लिखेगी। वहीं भाजपा कोटे से बने सभी मंत्रियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बधाई दी। कहा कि इनके नेतृत्व में विकास का काम तेज गति से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.