पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बिलसंडा इकाई के तत्वाधान में ब्रह्म संवाद प्रवाह एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष अशोक वाजपेयी ने अध्यक्षता व महामंत्री श्री दीपक शुक्ला ने इसमें आयोजन का शुभारंभ किया। नगराध्यक्ष अनुपम दीक्षित, युवा नगरध्यक्ष रामलखन शुक्ल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। साथ ही ब्राह्मण समाज के स्वर्णिम इतिहास को बताया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीधर पांडे, मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ द्विवेदी, जिला अध्यक्ष बरेली गजेन्द्र पांडे, जिला महामंत्री बरेली महेश पाठक, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अंजू अग्न...