गंगापार, फरवरी 23 -- बार एसोसिएशन बारा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार को बारह बजे से तहसील के सभागार में आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा मान सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि विधायक बारा डा वाचस्पति एवं अतिथि अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज कृष्ण बिहारी तिवारी होंगे। अध्यक्ष ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...