श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के शपथ आयुक्त कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद के लिए 12 फरवरी को मतदान होगा। इस चुनाव में 128 शपथ आयुक्त अधिवक्ता मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि शपथ आयुक्त कार्यकारिणी वर्ष 2026 के लिए मंगलवार को राम किशोर यादव, सत्यदेव मिश्रा व मोहम्मद सलीम ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद पर सहजराम यादव ने नामांकन दाखिल किया, जबकि आडिटर पद कोई नामांकन नहीं प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद मतगणना कराकर उसी दिन परिणाम घोषित क...