बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी इकाईयों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश देना था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन न चलाने की शपथ ली। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, ...