कानपुर, दिसम्बर 19 -- आवास विकास सेक्टर एन स्थित शन्नेश्वर मंदिर मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक स्थानीय लोगों के लिए समस्या का सबब बन चुका है। इलाके में स्थित मित्र विहार नागरिक परिषद संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं, इस दौरान सड़क पार करने में स्थानीय लोगों संग अक्सर हादसे होते रहते हैं। मांग है कि शन्नेश्वर मंदिर मार्ग पर उचित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। परिषद पदाधिकारियों के मुताबिक एक वर्ष पहले डीसीपी ट्रैफिक व नगर आयुक्त से मिलकर स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर की मांग की थी। जिसपर डीसीपी ट्रैफिक व नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर ब्रेकर या अलर्ट स्ट्रिप बनवाने की संस्तुति दी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...