नासिक, जून 14 -- shani shingnapur temple: महाराष्ट्र के अहमदनगर (अब अहिल्यानगर) जिले स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर के ट्रस्ट 'श्री शनैश्चर देवस्थान' ने हाल ही में 167 कर्मचारियों को अनुशासनात्मक कारणों से नौकरी से हटा दिया है। हटाए गए कर्मचारियों में से 114 यानी करीब 68% मुस्लिम हैं। हालांकि ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक बयान में धार्मिक आधार पर भेदभाव से इनकार किया है और बताया कि यह कदम कर्मचारियों के खराब प्रदर्शन और लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण उठाया गया है। यह छटनी दो चरणों में की गई है। पहले चरण में 8 जून को इन्हें नौकरी से निकाला गया। दूसरा चरण 13 जून को संपन्न हुआ। ये कर्मचारी पिछले 2 से 10 वर्षों से मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई से पहले 'सकल हिंदू समाज' नामक संगठन ने 14 जून को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। संगठन ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.