नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में शनिवार को 24 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। मंदिर में 301 लीटर दूध की खीर और 101 किलो खिचड़ी का विशाल भंडारा लगाया गया। मंदिर में भंडारे और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी हेम चंद्र जोशी ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य भगवत प्रसाद जोशी ने शनि देव को स्नान कराकर मंत्रों उच्चारण के साथ कलश विधान और रक्षा विधान किया। दोपहर में हवन और सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...