लखनऊ, मई 3 -- नगर निगम ने जोन-8, जोन-2 और जोन-3 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पहला अभियान जोन 8 अंतर्गत शनि मंदिर चौराहे से चुंगी तिराहा तक चलाया गया। इस अभियान में दोनों पटरियों पर टाट पट्टी डालकर लगाए गए मीट और मुर्गे की दुकानों को हटवाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर क्षेत्र को साफ कराया। जोनल अधिकारी जोन 8 अजीत राय ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद उसे दोबारा न होने देना संबंधित थाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस चौकी को पत्र भी भेजा है। दूसरा अभियान जोन 3 में चर्च रोड अलीगंज से शिया पीजी कॉलेज होते हुए पक्के पुल तक चलाया गया। जोनल अधिकारी जोन 3 अमरजीत यादव के नेतृत्व में चले इस अभियान में 10 अस्थायी ठेले, एक गुमटी और तीन अवैध बोर्ड जब्त किए गए। दोनों पटरियों पर फैलाए गए अस्थायी अतिक्रमण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.