मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- नगर के शनि बाजार ढाल चौराहा पर शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर जाम लगने से लोग परेशान रहे। महिला खरीदारों के साथ ही वाहन चालक भी जाम में फंस कर बुरी तरह परेशान रहे। चलचित्र ढाल चौराहा पर लगने वाले शनि बाजार को जाम लगने की वजह से पुलिस प्रशासन ने कुड़का रोड पर मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट शिफ्ट कर दिया था लेकिन व्यापारियों के लगातार ढाल चौराहा की ओर खिसकने से चलचित्र चौराहा पर निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को चलचित्र चौराहा से बाजार के ग्राहकों की भीड़ गुजरने और वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से इस चौराहा पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इंसेट शनि बाजार को मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट खाली पड़ी जगह में शिफ्ट कराया गया था लेकिन फड़ व्यापारियों के वहां से सड़क की ओर खिसकने की वजह से दिक्कत आ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.