मुरादाबाद, जनवरी 31 -- शनि बाजार में शनिवार को ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंची, तो उनके वाहनों, ई-रिक्शा और ठेला दुकानदारों की मनमानी की वजह से स्योहारा हाईवे के साथ ही नगर के तमाम मार्ग जाम हो गए, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी शहर के जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग से जाम से निजात को ओवर ब्रिज बनवाए जाने की मांग है। शनिवार को काशीपुर ,बाजपुर, रुद्रपुर आदि शहरों के साथ ही रामपुर ,बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद जनपदों के व्यापारी और खरीदार बड़ी संख्या में शनि बाजार में पहुंचे,जिनकी वजह से स्योहारा हाईवे सहित शहर के तमाम मार्ग जाम हो गए। एक पखवाड़े पूर्व डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने यहां पहुंच कर जाम की स्थिति खत्म करने के लिए दिशा निर्देश दिए थे लेकिन हालात बद से ...