बिहारशरीफ, मई 19 -- शनि जयंती 27 को, न्याय के देवता की आराधना से मिलेगी दोष से मुक्ति नवग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी, लेकिन अत्यंत प्रभावशाली अनुशासन, संयम व परिश्रम का पालन करने वालों पर बरसती है शनिदेव की कृपा पावापुरी, निज संवाददाता। आगामी 27 मई मंगलवार को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। पंडित सूर्यमणि पांडेय बताते हैं कि शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, जो मनुष्यों को उनके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनि जयंती के दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे विभिन्न कष्टों से राहत मिलती है तथा जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.