बिजनौर, मई 28 -- शनि देव जयंती के मौके पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनि के भक्तों ने यज्ञ और पूजा अर्चना की। शनिदेव की मूर्ति के समक्ष केक काटा। इस मौके पर यजमान श्रवण कुमार पुष्पक, विनीता पुष्पक ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर मुकेश कुमार रस्तोगी, पवन चौहान, रमाकांत बछूका, डॉक्टर महेंद्र चौहान, बिल्लू रस्तोगी आदि मौजूद रहे। श्री ब्राह्मण सभा द्वारा निर्माणाधीन भगवान परशुराम धाम स्थल पर शनि देव जयंती के अवसर पर शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पूजन विधि विधान से पं. विजय कुमार शर्मा मुरादाबाद से संपन्न कराया गया। मंदिर में उपस्थित धर्म प्रेमियों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मौके पर सुधीर चन्द्र शर्मा, संजय जैन, रोहित शर्मा, राजीव कौशिक, चंद्रपाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, कामेश्वर शर्मा, रोहित शर्मा, विजय कुमार शर...