हरिद्वार, अगस्त 23 -- शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह-सुबह विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु हर की पैड़ी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही स्नान और तर्पण करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और पितरों के नाम से दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.