मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। ठंड के बीच शनिवार को भी जिले में कोल्ड डे की स्थिति रही। सुबह घने कोहरे के बाद सुबह 11.30 बजे के करीब धूप निकल आई। इसके बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस व इससे नीचे आने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को दिनभर लोग ठंड से कंपकपाते दिखे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण लोगों ने काफी ठंड महसूस की। हालांकि धूप ने राहत देने का प्रयास किया, लेकिन वो नाकाफी रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को कोहरे के साथ ही तापमान घटेगा। मौसम वेधशाला प्रभारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान 16.5 ...