प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- इलाहाबाद संग्रहालय की गैलरी और उसमें प्रदर्शित प्राचीन कलाकृतियों व दुर्लभ संग्रह देखने के लिए जाने वाले दर्शकों को सहूलियत प्रदान की गई है। दिसंबर माह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को संग्रहालय का भ्रमण करने के लिए दर्शकों को प्रवेश के लिए बीस रुपये ही टिकट देना होगा। जबकि बाकी दिनों में पचास रुपये प्रवेश टिकट की व्यवस्था रहेगी। यह निर्देश गुरुवार को संग्रहालय की प्रभारी निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने जारी किया है। दो दिसंबर को कमिश्नर ने प्रभारी निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया था। साथ ही संग्रहालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने दर्शकों की संख्या में वृद्धि किए जाने को लेकर रुपरेखा तय की थी। उसी क्रम में गुरुवार को प्रभारी निदेशक ने प्रवेश टिकट बीस रुपये करने का निर्देश दिया। संग्रहालय परिसर म...