नई दिल्ली, जनवरी 3 -- हनुमान चालीसा बजरंगबली को समर्पित है। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से इसका पाठ किया जाए, तो बजरंगबली की कृपा से कई सार कष्ट मिट जाते हैं। वैसे हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन किया जाता है, लेकिन बहुत से लोग हर मंगलवार और शनिवार के दिन ही पाठ करते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, जबकि शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। लेकिन कई भक्तों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कब और कितनी बार करना चाहिए और इससे लाभ क्या है? शास्त्रों में हनुमान चालीसा का पाठ करने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका व्यक्ति को जरूर ख्याल रखना चाहिए।चलिए जानते हैं शनिवार को हनुमान चालीसा के पाठ करने के नियम क्या है? वैसे हनुमान चालीस में कई शक्तिशाली चौपाई है। इसमें से एक है कि जो सत बार प...