प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज। दिसंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड की रफ्तार बढ़ गयी है। शनिवार को दिन का तापमान इस सीजन का सबसे कम रहा। कोहरे का असर पिछले दो दिनों से बढ़ रहा था, लेकिन शनिवार सुबह से ही अधिक कोहरा छाने लगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इस सीजन सें इससे कम दिन का तापमान किसी दिन नहीं था। वहीं पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड का प्रभाव अधिक बढ़ेगा। सुबह और शाम के समय कोहरा छाने और धुंध रहने के आसार हैं। बढ़ते ठंड के कारण शहर में जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रैन बसेरों में भीड़ अधिक रही। कड़ाके की ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.