मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर का मौसम लगातार परिवर्तनशील है और इस पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। इस वर्ष मार्च में ही मुंगेर दोपहर में तपने लगा है। हालांकि, रात एवं सुबह में हल्का ठंड अभी भी बना हुआ है। सुबह 8:00 बजे तक पछिया हवा में सिहरन महसूस होता है। यही स्थिति देर रात में होती है। जहां तक मुंगेर के तापमान की बात है तो अब तक इसमें रुक-रुक का क्रमशः वृद्धि देखी गई है। इसमें आज भी वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन, आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। बुधवार को मुंगेर के आसमान में हल्के बादल दिखाई पड़े। इसके बावजूद सूर्य की तेज किरणें धरती के तापमान को बढ़ाती रहीं। वेदर डॉट कॉम के अनुसार मुंगेर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.