प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- देल्हूपुर। डीएम के आदेश पर रविवार को स्थानीय बाजार में व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में तय हुआ कि सुरक्षा के मद्देनजर सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को देल्हूपुर बाजार में दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष आकाश जायसवाल, अब्दुल्लाह महामंत्री ,धीरेन्द्र गुप्ता, ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह, दिलीप जायसवाल, सोहन लाल जायसवाल,विजय केसरवानी, सुशील जायसवाल, विपिन सिंह, लालजी, मुबीन, आकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता, अतुल, दिनेश, अंशुल, मोहन,उबैद, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...