रांची, अगस्त 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली- मुरी आसपास क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई घर गिरे, लाखों रुपए की क्षति हुई है। गृह स्वामियों द्वारा सोमवार को अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर मरम्मत की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सिल्ली के राजा टोला निवासी इंद्राणी देवी और काकुली देवी का पैतृक मकान पुरी तरह धंस गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को संध्या आरती के बाद महिलाएं और बच्चे परिसर में स्थित अपने दुसरे घर में खाना बना रहे थे। घर के अन्य सदस्य घर के बाहर थे। घर के अंदर रखे कुछ घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। घर ढह जाने से लगभग 80 हजार रुपए तक का नुकसान हुआ है। वहीं टुटकी नावाडीह निवासी प्रफुल्ल महतो का मकान शनिवार शाम ढह गया। घर के सभी सदस्य शाम को बगल घर के कमरा पर बैठे थे। तभी यह घटना हुई। घर में रखे घरेलू सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.