बांका, फरवरी 11 -- बांका, एक संवाददाता। भू-समाधान पोर्टल एवं भूमि विवाद जनित विधि व्यवस्था से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बांका में आयोजित की गई। भूमि विवाद से मामलों से संबंधित विभाग द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है भूमि विवाद के प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन नियमित करेंगे एवं जनता दरबार में प्राप्त परिवाद पर निर्णय लेंगे । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अधिकांश मामले जनता दरबार में भूमि विवाद का ही आता है परंतु शनिवारीय भूमि विवाद की बैठक में आंचल एवं थाना के द्वारा बहुत कम वादों की प्रविष्टि की जाती है जो खे...