मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। शनिवार को कांठ रोड से रामपुर, शाहबाद, मिलक,ठाकुरद्वारा,बिलारी आदि क्षेत्रों के कांवड़ बेड़े पास हुए। यह भी शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर रविवार को जल लेकर वापसी करेंगे। बिलारी से जा रहे कांवड़ बेड़े के महंत राजेश पंडित ने बताया कि शनिवार को जाने वाले सभी बेड़े रात्रि विश्राम के बाद रविवार की दोपहर तक वापसी शुरू कर देंगे। उनके बेड़े का लक्ष्य एक दिन में लगभग 25 किमी पैदल चलना रहेगा। अधिकांश बेड़ों का भी यही लक्ष्य रहेगा। बेड़े गुजरने से कांठ रोड भगवान शिव की भक्ति के भजन और भोले के जयकारों का जयघोष होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...