मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित बिजली उपकेंद्र के 33/11 केवी से पोषित 11 केवी घोड़े शहीद, एसटीपी प्लांट निर्माण के लिए लाइन निर्माण के कारण शनिवार को टाऊन नं एक व दो फीडर पर सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक शट-डाउन लिया जाएगा। जिससे पुलिस लाइन, पांडेयपुर, तहसील चौराहा, महुअरिया, भटवा की पोखरी, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, रामबाग, सिटी कोतवाली आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत विरतण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.