अयोध्या, दिसम्बर 21 -- अयोध्या, संवाददाता। सूर्य देवता के दर्शन न देने से मौसम का सितम जारी है। दोपहर में ही शाम जैसा वातावरण महसूस हो रहा है। हवाएं शरीर में सुई की तरह चुभ रहीं हैं। 2018 के बाद इस वर्ष शनिवार की रात पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आग तापते हुए लोग चाह कर भी दूर नही हो पा रहे हैं। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन शीतलहर चलते रहने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम अपने पूरे अंदाज में है। हवाओं के चलने और बादलों के छाने से रात का गिरता तापमान ज्यादा परेशान कर रहा है। हवाओं के चलने से ठंड और तेज लग रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब ,असहाय और श्रद्धालुओं को हो रही है। मार्गो पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए आग ही एक सहारा है। जहां भी थोड़ी सी आग भी जलती दिखाई दे रही है वहां कुछ देर रुककर लोग हाथ और शरीर को गर्म कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.