कुशीनगर, अप्रैल 6 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कुशीनगर के पडरौना के इंदिरा नगर के सातों बहिनिया मंदिर परिसर स्थित पुरानी नीम का पेड़ गिरने से शनिवार की देर शाम पूर्व सभासद समेत सात लोग दब गये। काफी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला गया। पेड़ के नीचे दबने से पूर्व सभासद समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गये। इनमें दो चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल परिसर में सदर विधायक, नपा अध्यक्ष समेत एसडीएम ने पहुंच कर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जटहां रोड स्थित इंदिरा नगर में माता सातों बहिनिया मंदिर परिसर में एक 90 वर्ष पुराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.