विकासनगर, जुलाई 13 -- शनिधाम के पीठाधीश्वर विनायक बडोनी का रविवार को आकस्मिक देहांत हो गया। स्व. बडोनी धर्माचार्य के साथ ही समाजसेवी भी थे। शनिधाम की स्थापना से पूर्व वो कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों में पत्रकारिता भी कर चुके थे। उनके निधन पर विधायक मुन्ना चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष बॉबी नौटियाल, नीरू देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पछुवादून विकास मंच संयोजक अतुल शर्मा समेत कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट करते इसे पछुवादून के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.