नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नारदीगंज रोड गढ़पर स्थित श्री श्री शनिदेव जी महाराज मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रविवार को सम्पन्न हो गया, जिसका संचालन युवा सांस्कृतिक क्लब द्वारा किया गया। युवा सांस्कृतिक क्लब के अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही। महोत्सव की शुरुआत 13 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेदी पूजन एवं देव आह्वान के साथ हुई। दूसरे दिन 14 फरवरी को सूर्य भास्कर पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समा...