बगहा, दिसम्बर 8 -- शनिचरी,एक संवाददाता। शनिचरी थाना क्षेत्र के दोनवार वार्ड संख्या दस गांव निवासी सिपाही दास हत्या कांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी छठीया देवी के आवेदन एफआईआर दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी छठीया देवी ने पुलिस को आवेदन देकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया है कि उसका पति सिपाही दास 45 वर्ष के मोबाइल पर छ: दीसंबर की शाम उनके मत्रि थाना क्षेत्र के सिकटा खुर्द गांव निवासी लक्ष्मण पटेल के पुत्र बिकाऊ पटेल उर्फ विकास पटेल ने फोन करके उन्हें मिलने के लिए बुलाया और वे बाइक से चले गए। जब काफी देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो हमलोगों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया तो उनका नंबर बंद बता रहा था तदपश्चात हमलोगों ने उनकी...