बगहा, दिसम्बर 8 -- शनिचरी,एक संवाददाता। शनिचरी में हत्या के विरोध में सोमवार की सुबह लौरिया मच्छरगांवा मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा मृतक के परिजनों रश्तिेदारों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर डटे रहे साथ ही मुख्य मार्ग पर मृतक के शव को रखकर घंटों हंगामा करते रहे । व सड़क पर आगजनी कर बांस-बल्ली लगाकर प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया । मौके पर वरीय पदाधिकारी के आने की मांग करते रहे लगभग पांच घंटों तक उक्त मार्ग बाधित रहा । मौके पर एसडीपीओ सदर टू रजनीश प्रियदर्शी शनिचरी व योगापट्टी थाने की पुलिस के साथ साथ अतिरक्ति सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया । श्री प्रियदर्शनी काफी मशक्कत के बाद जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मृतक के परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया साथ ही अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी के...