गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में शत प्रतिशत रंगीन फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्य चल रहा है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर रंगीन फोटो प्राप्त करेंगे। उसके बाद प्रपत्र आठ भरकर कार्यालय में जमा करेंगे। प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी बीएलओ प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वैसे सभी मतदाताओं के घर रंगीन फोटो के लिए संपर्क किया जाएगा। जिनका मतदाता सूची में नाम तो दर्ज है, लेकिन सूची में फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। ऐसे ही मतदाताओं से रंगीन फोटो लिया जा रहा है। जिससे कि मतदाता सूची शत प्रतिशत रंगीन फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.