गुमला, जून 13 -- गुमला, संवाददाता। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल ग्रामों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि 15 जून से 30 जून 2025 तक सभी चिन्हित गांवों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा,ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। बैठक में तय किया गया कि अभियान के दौरान सभी विभाग अपनी योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा करेंगे और जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.