सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरपालिका आम चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान दिवस के दिन बीएलओ की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित रूप से बहाल हों। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, छाया, महिला एवं पुरुष शौचालय, दिव्यांगजनों हेतु रैम्प, समुचित प्रकाश व्यवस्था, हेल्प डेस्क, सूचना पट्ट एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहे। डीसी ने मतदान दिवस ...