जमुई, मई 6 -- चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के 5 स्वास्थ्य उप केंद्र 10 गांव को गोद लिया गया है।इसको लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। रेफरल अस्पताल जमुई के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ अभय नाथ ने बताया कि वैसे बच्चे जिनका जन्म के बाद अस्पताल में पड़ने वाले एक टीका के बाद कोई दूसरा टीका जानकारी व जागरूकता के अभाव में नहीं दिया गया है, वैसे बच्चों को स्वास्थ्य विभाग एक अभियान चलाकर खोजेगी और सभी को पूर्ण टीकाकरण कराया जाएगा। इस अभियान के लिए पांच प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के 10 गांव को चयनित किया गया है। जिसमें चकाई प्रखंड के चिहरा, बेहरा, धमना, महेशापत्थर, कारीझाल, चांदोसोल, लोहसिंघना पासवान टोला, मरही, पाठजोरी, और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.