उरई, नवम्बर 27 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटलों और न्यायालयों की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक पटल पर उपलब्ध अभिलेखों, लंबित प्रकरणों और जनसुविधा से संबंधित कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। वहीं न्यायालयों में चल रहे राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की गति की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने फार्म डिजिटाइजेशन कार्य को देखा और संबंधित कार्मिकों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा 30 प्रतिशत या उससे कम फार्म डिजिटाइज किए गए हैं। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे बीएलओ को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.