शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में नियमित आने वाले बच्चों में शत प्रतिशत उपस्थिति हासिल किए हुए छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जिला बीएसए दिव्या गुप्ता की पहल पर अब ऐसे बच्चों के फोटो बीएसए कार्यालय में चस्पा किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया की विद्यालय स्तर पर भी ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाए। उनके फोटो बीएसए ऑफिस में सुसज्जित ढंग से लगाए जाएं। इससे अन्य बच्चों को एवं अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की प्रेरणा मिलेगी। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में उपस्थित बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम स्तरीय कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित किए जाएं, अभिभावकों के साथ वार्ता, उनका उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों द्वारा पूर...