नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल क्लब के पास चीना बाबा मंदिर के नीचे शत्रु संपत्ति में बने शौचालय की छत में हो रहे निर्माण के संबंध में सभासदों ने मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण कार्य को ध्वस्त करने का आग्रह किया गया। कहा कि सोशल मीडिया और लोगों के शहर के अंदर शत्रु संपत्ति में चल रहे निर्माण को लेकर चर्चा है। जिस कारण पालिका की बदनामी हो रही है। कहा कि इस निर्माण को पालिका बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है और न ही यह बोर्ड में पास हुआ है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस विषय की जांच कर निर्माण को ध्वस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद पूरन सिंह बिष्ट, राकेश पवार, शीतल कटियार, मनोज साह जगाती, ललिता दफौटी, गजाला कमाल आदि सभासद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...