झांसी, फरवरी 9 -- आजादी के बाद भारत पाक बंटवारे में कई लोग अपने आशियाने को छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे तो वहीं कई ऐसे भी थे जो पाकिस्तान को छोड़कर अपने वतन आ लौट आए थे। जो भारत को छोड़कर पाकिस्तान गए ,अब इन शत्रु संपंत्तियों को लेकर प्रदेश सरकार ऑनलाइन नीलामी करेगी। सरकारी आंकड़ों में जनपद भर में करीब ढाई सौ एकड़ शत्रु संपंत्ति दर्ज है। इसमें जो किसी मकान पर काबिज होंगे पहले उनसे ही खरीदने का प्रस्ताव रखा जा सकता है, पर वह न खरीद सके तो फिर नीलामी होगी। जिससे प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ेगा। जनपद झांसी में सरकारी डाटा वाले कागजों में शत्रु संपंत्ति का विवरण करीब ढाई सौ एकड़ दर्ज है। इनकी संख्या करीब 69 बताई गई है। जिनका दायरा 13.057 हे में है। इसमें अवैध कब्जे में शत्रु संपंत्तियां 9.855 हे है। इनकी संख्या 62 के करीब है। अब इनकी नीलामी की प्रक्रिया...