रामपुर, दिसम्बर 11 -- ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा रामपुर का चुनाव प्रान्तीय महामंत्री हृदयराम यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें शत्रुघन सिन्हा को संरक्षक, यश मोहन को अध्यक्ष, ललित वर्मा को मंत्री, गौरव सक्सैना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रियंका सक्सेना को उपाध्यक्ष, अभिषेक सक्सेना को संगठन मंत्री, रामफूल को कोषाध्यक्ष और अमान अहमद खां को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सभी को शपथ ग्रहण कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...